चिड़ावा: सुलताना के जोहड़ में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, परिवार ने तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
सिंघाना थाना क्षेत्र के रायपुर जाटान निवासी 30 वर्षीय युवक अंकित कुमावत का शव शुक्रवार सुबह सुलताना की जोहड़ी में पेड़ से लटका मिला। अंकित 3 नवंबर से लापता था। परिवार ने गांव के तीन युवकों—कर्मपाल, धर्मेन्द्र कुमावत और नरेन्द्र उर्फ नोलिया पर मानसिक परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया है।