चिड़ावा: क्यामसर में बनेगा लोक देवता तेजाजी का 165 फीट ऊंचा भव्य मंदिर, चिड़ावा में हुआ पोस्टर विमोचन
चिड़ावा के निकटवर्ती क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का 165 फीट ऊंची शिखर (गुम्बद) वाला भव्य मंदिर पांच बीघा भूमि में बनाया जाएगा। गुरुवार को मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत सूरजगढ़ बाईपास तिराहा स्थित भूकर फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां युवा नेता सुरेश भूकर के नेतृत्व में पोस्टर का विमोचन किया गया।