चिड़ावा: NH-709 पर डूलानिया के पास बाइक को बचाने के चक्कर में कार हुई अनियंत्रित, बाल-बाल बचे बंसूडा सरपंच व उनका साथी
पिलानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे NH-709 पर डूलानिया के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार बन्सुडा, हरियाणा निवासी सरपंच पवन और उनका एक साथी पिलानी में विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जब वे डूलानिया के पास पहुंचे तो सड़क के एक तरफ डिवाइडर और दूसरी तरफ कचरे का ढेर होने के कारण वाहन के लिए रास्ता बेहद संकरा हो गया।