चिड़ावा: लीखवा शराब ठेके पर फायरिंग प्रकरण में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक पहले ही बरामद
पिलानी थाना क्षेत्र के लीखवा गांव में शराब ठेके पर गोलीबारी और जबरन हिस्सेदारी की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल पाँचवें आरोपी शेखी सैनी को भी दबोच लिया है। इससे पहले चार आरोपियों को हथियार और बाइक सहित पकड़ा जा चुका है।