चिड़ावा: किठाना स्कूल के पास स्कूटी–कार की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
किठाना में स्थानीय स्कूल के पास गुरुवार शाम स्कूटी और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कूटी पर सवार किठाना की महिला शिक्षिका घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी पर किठाना की महिला शिक्षिका तथा कार में घरड़ाना के शिक्षक सवार थे। दोनों शिक्षक स्कूल से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।