धरहरा: रील बनाने के दौरान पैर फिसला, पानी में डूबने से दो बहनों के इकलौते भाई छात्र आयुष की मौत
धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़-सिंघिया पथ पर मंगलवार देर शाम हादसे में 16 वर्षीय आयुष कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक मानगढ़ निवासी गौतम राम का पुत्र था। घटना मेघनाथ बाबा स्थान कुआं के समीप हुई। जानकारी के अनुसार,आयुष धरहरा स्थित विनायक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था।मंगलवार को शिक्षक विनायक भालचंद्र करीब 15 बच्चों को मानगढ़-सिंघिया सड़क पर घुमाने ले गए