परसवाड़ा: रूपझर पुलिस ने 5 और 2 साल से लापता दो गुमशुदा महिलाओं को खोजकर परिजनों को सौंपा
रूपझर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से लापता दो महिलाओं को खोजकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला 27 अगस्त 2021 का है। ग्राम छोटीघोंदी निवासी लक्ष्मण टेकाम ने थाना रूपझर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री अंजनी टेक