कोंडागांव: दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट की शिकायत पर कोंडागांव के डेयरी दुकानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
12 जुलाई को खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोंडागांव द्वारा कोंडागांव नगर के विभिन्न डेयरी दुकानों से दूध व दूध से बने उत्पादों का नमूना संकलन की कार्रवाई की गई है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा दूध एवं दूध उत्पादो में मिलावट की शिकायत पर कोंडागांव में संचालित पांच प्रतिष्ठानों से पांच नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।