बक्सर: जिला परिवहन कार्यालय परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर पहली कार्रवाई, गृहरक्षक निलंबित
Buxar, Buxar | May 20, 2026 जिला परिवहन कार्यालय परिसर से शराब की भरी एवं खाली बोतलें बरामद होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाहरणालय बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 मई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर के नेतृत्व में नगर थाना एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर उक्त बरामदगी की गई थी।