एकमा: महावीरी जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ , प्रतिबंध के बावजूद डीजे और आर्केस्ट्रा का हुआ खुलकर प्रदर्शन
Ekma, Saran | Oct 21, 2026 एकमा प्रखंड के भोरहो पुर एवं भूईली पंचायत में मंगलवार को महावीरी जुलूस निकाला गया। जुलूस देर शाम तक चलता रहा। इसमें हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही । हालांकि प्रशासन के रोक के बावजूद जुलूस में डीजे और आर्केस्ट्रा का खुलेआम प्रदर्शन किया गया।