लखीसराय: जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
लखीसराय।जिला नियोजन कार्यालय परिसर में 10 अप्रैल को एकदिवसीय रोजगार कैंप सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय कर्मी नीतीश कुमार से गुरुवार की दोपहर 1:30 पर मिली जानकारी के अनुसार निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार, पटना, उप निदेशक नियोजन, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर एवं सहायक निदेशक नियोजन भागलपुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा।