पूरनपुर: शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया गया, मोटरसाइकिल के साथ दो अन्य को भी दबोचा
पूरनपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नियमित चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर ऑटो लिफ्टर गुरसेवक और लखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई तो उसके नंबर प्लेट में हेरफेर दिखाई दिया। पुलिस के सवालों का इन युवकों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।