पूरनपुर: पूरनपुर तंजीम अइम्मा ए मसाजिद की बैठक में सभी पद भंग, नए पदाधिकारियों का गठन जल्द होगा
पूरनपुर दारुल उलूम अरबिया कादरिया में तंजीम अइम्मा ए मसाजिद की मजलिस ए शूरा की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भंग करने का निर्णय लिया गया। तंजीम को नई दिशा देने हेतु एक सप्ताह के भीतर शर्तों के साथ नए पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा।