पूरनपुर: तहसील में धान खरीद में लापरवाही को लेकर बीकेयू अराजनैतिक ने 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाधिकारी को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौपा। ज्ञापन में बताया कि मंडी समिति में किसानों के धान की तौल सरकारी धान खरीद केन्द्रों पर बहुत ही धीमी गति से हो रही है। पिछले लगभग 10 दिनों से किसान अपने धान को लेकर मंडी समिति के क्रय केन्द्रों पर तौल के इंतजार में खड़े हैं।