पूरनपुर: मंडी समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की 25 साल बेमिसाल की विशाल जनसभा
पूरनपुर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहत “25 साल बेमिसाल देश का प्रथम MSP आंदोलन” को समर्पित विशाल जनसभा का आयोजन रविवार को पूरनपुर मंडी समिति परिसर में किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अन्नदाता किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।