पूरनपुर: सिरसा रोड शिव कॉलोनी में घर से चोरी, दो परिवारों का सामान गायब, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर सिरसा रोड पर स्थित शिव कॉलोनी निवासी कौशल देव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित दीपावली पर्व मनाने अपने पैतृक गांव कुढनपुर बरखेड़ा गए थे। इसी घर के नीचे के हिस्से में करीब एक माह से किराए पर रह रहे सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी अजय कुमार भी उसी दिन अपने परिजनों के साथ गांव चले गए थे।