रुदौली: मां कामाख्या धाम महोत्सव की तैयारी जोरों पर, होर्डिंग से पूर्व सांसद लल्लू सिंह का चित्र गायब, क्षेत्र में चर्चा
खबर रुदौली तहसील के मां कामाख्या धाम की है, जहां मां कामाख्या धाम महोत्सव की तैयारी जोर पर है, जिसका होर्डिंग भी रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर जारी हुआ है, ताज़्जुब की बात है कि अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह का होर्डिंग में फोटो ही नहीं है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसको लेकर कहीं ना कहीं भाजपा खेमे में गुटबाजी की चर्चा है ।