रुदौली: मवई चौराहे पर सड़क पर बना बड़ा गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा, गंदा पानी भरने से राहगीर हो रहे भ्रमित
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई चौराहे की है, जहां पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर मवई ब्लॉक, थाना और CHC जाने वाले मार्ग पर सड़क पर बड़ा सा गड्ढा कई दिनों बना हुआ है, सड़क पर बह रहा गंदा पानी गड्ढे में भरा हुआ है जिससे गड्ढे की गहराई का पता नहीं चलता है, आने जाने वाले राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, अधिशाषी अभियंता ने बताया कि जल्द ही मरम्मत होगी