रुदौली: आर्यावर्त बैंक नेवरा के शाखा प्रबंधक चैन सिंह रावत बने नेशनल फेडरेशन ऑफ रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबर विकासखंड मवई के ग्राम नेवरा स्थित आर्यावर्त बैंक की है, जहां शाखा प्रबंधक चैनसिंह रावत को नेशनल फेडरेशन ऑफ रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, कर्नाटक के बेल्लारी में हुए 3 दिवसीय अधिवेशन में देश भर के करीब 1200 डेलीगेट व देश की 43 ग्रामीण बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।