रुदौली: मां कामाख्या धाम महोत्सव के उद्घाटन के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने CM योगी से मुलाकात कर किया आमंत्रित
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र की है, जहां बीते 6 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले मां कामाख्या धाम महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, इसी के चलते CM योगी आदित्यनाथ से लखनऊ आवास पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मुलाकात किया, मुलाकात के दौरान उन्होंने मां कामाख्या धाम महोत्सव के उद्घाटन के लिए CM को आमंत्रित किया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ।