रुदौली: गोगावां में नाली और खड़ंजा निर्माण कार्य छोड़कर भागा ठेकेदार, कई महीनों से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
खबर रुदौली कस्बे के गोगावां की है, जहां पर कई महीनो पहले हो रहे नाली और खड़ंजा निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदार नाली बंद कर भाग गया, वहीं कई महीनो से लगातार नाली खुलवाए जाने के साथ खड़ंजा निर्माण कार्य की मांग हो रही थी, शनिवार को ग्रामीणों ने रुदौली तहसील में धरना प्रदर्शन किया है ।