फारबिसगंज: फारबिसगंज में पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 6280 टिकट बरामद
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अररिया एसपी के निर्देश पर फारबिसगंज थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 6280 पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद करने में सफलता हासिल की है।