फारबिसगंज: मारवाड़ी युवा मंच जोगबनी द्वारा आयोजित किया गया कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर
मारवाड़ी युवा मंच जोगबनी द्वारा धर्मशाला रोड स्थित अग्रसेन भवन में मुफ्त कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाकर लोगो को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया. मंच द्वारा लगाए गए शिविर में कुल 52 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 35 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के साथ-साथ बैसाखी, कान की मशीन व अन्य आवश्यक सहायक उपकरण पूरी तरह निशुल्क प्रदान किया गया.