फारबिसगंज: फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, छह लोगों को किया गिरफ्तार
अररिया जिला पुलिस ने बाल मित्र संस्थान के सहयोग से फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी कर तीन नाबालिग युवतियों को अवैध देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में पुलिस ने संगठित गिरोह चलाने के आरोप में पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।