फारबिसगंज: नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने रानी स्थित राम जानकी मंदिर के निकट दो भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब बताया की रामजानकी मंदिर के निकट दो युवकों को संदेह के आधार पर रोक कर जांच किया गया तो दोनों युवकों के पास 141 ग्राम ब्राउन शुगर प्लास्टिक में बरामद हुआ.