फारबिसगंज: फारबिसगंज के सुल्तान पोखर में डूबने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
फारबिसगंज रजिस्ट्री ऑफिस के समीप अवस्थित सुल्तान पोखर से फारबिसगंज पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृत व्यक्ति की पहचान उनके परिजनों ने 65 वर्षीय मो कैश पिता मंजूर अहमद एसके रोड छुआ पट्टी वार्ड संख्या 16 फारबिसगंज निवासी के रूप में किया है.