पाली: थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Pali, Lalitpur | Sep 27, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारोल एवं बरौदिया निवासी दो आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।