कोंडागांव: पुंगारपाल के गुमियापाल में एक महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई महिला की मौत
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत पुंगारपाल के गुमियापाल में एक महिला जहरीले सर्प के दंश की शिकार हो गई। वहीं आज सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है गुमियापाल निवासी फूलचंद की पत्नी महादई कश्यप उम्र 20 वर्ष बीती रात अपने 1 साल के दूधमुहेँ बच्चे के साथ जमीन में सोई हुई थी। वही अचानक एक जहरीले सर्प ने उनके हाथ में डस लिया।