जलालाबाद: दहेज की हवस ने ली विवाहिता की जान, सास-देवर सलाखों के पीछे, चार आरोपी अब भी फरार
जलालाबाद (शाहजहांपुर)।* परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के मंगटोरा गांव में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विवाहिता रेखा देवी की फांसी लगाकर हत्या के आरोप में उसके देवर राजेंद्र उर्फ मंजू शर्मा (29) और सास कुसुम देवी (65) को शनिवार सुबह 10:40 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया गया