तिलहर: कोतवाली प्रभारी पर व्यापारियों ने अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, सीओ कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
दरअसल तिलहर नगर क्षेत्र में व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना की पुनरावृत्ति होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी थी।जानकारी के अनुसार, तिलहर नगर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बाजार में सड़क पर अतिक्रमण देखा।