बांका: महेशाडीह गांव में बांस की सीढ़ी से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banka, Banka | May 18, 2024 बांका थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में शनिवार बांस के सीढ़ी से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया।जानकारी के अनुसार महेशाडीह निवासी सुरेश मांझी अपने घर में बांस की सीढ़ी पर चढ़कर लोहे का छड़ काट रहे थे। इस दौरान वह असंतुलित होकर सीढ़ी से नीचे गिरकर जख्मी हो गए।