बांका: बांका में अपराध को रोकने के लिए रोजाना होने वाली गश्ती का जायज़ा लेने सड़क पर निकले एसडीपीओ व थानाध्यक्ष
Banka, Banka | May 18, 2024 बांका में अब शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लाें में जहां बाइक से भी गश्ती अभियान चलाया जाएगा, वहीं 112 को भी गश्ती के कार्य में लगाये जाने की योजना तैयार की गयी है। जबकि शहर में लगातार गश्ती अभियान को तेज कर दिया गया है। जिसकी जांच के लिए खुद एसडीपीओ विपीन बिहारी व टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया है।