बांका: विशनपुर गांव में तालाब की जमीन पर से हटाया जाएगा अतिक्रमण, उच्च न्यायालय के आदेश पर अंचल प्रशासन हुआ सकृिय
Banka, Banka | May 17, 2024 विशनपुर गांव में तालाब की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का कवायद शुरू कर दिया गया है। अंचल प्रशासन ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर विशनपुर गांव में तालाब की अतिक्रमित की गई जमीन को माफी कराकर चिन्हिंत कर लिया गया है। जिसे जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। गांव के ही कुंदन कुमार के द्वारा उच्च न्यायालय में अतिक्रमण हटाने को लेकर याचिका दायर किया था।