बांका: बसमत्ता गांव के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की हुई थी मौत, आज सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | May 18, 2024 बसमत्ता गांव के समीप 17 मई की शाम को ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान जयपुर थाना क्षेत्र के पलनीया निवासी बुधन यादव के रूप में हुई। शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि युवक खेती के लिए घर से नदी की ओर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया था।