गावां: बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
Gawan, Giridih | May 12, 2026 गावां बीडीओ महेंद्र रविदास ने जनगणना-2027 पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, ताकि आम नागरिक स्वयं भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।