आनंदपुरी: चोरड़ी में भारत आदिवासी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
पंचायत समिति नाहरपुरा के अंतर्गत ग्राम चोरड़ी में सोमवार को भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, वार्ड प्रभारी सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।