चकरनगर: कस्बा चकरनगर में सरकारी योजनाओं का प्रचार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया
मंगलवार दोपहर 2 बजे चकरनगर कस्बे के चौराहा पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। नाटक टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के बीच प्रस्तुतियां देकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।