धमदाहा: मीरगंज थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मनीष कुमार की हत्या चचेरे भाई ने गोली मारकर की, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया के मीरगंज थाना के जमुनिया गांव में चचेरे भाई ने हीं भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाबत मृतक मनीष के भाई संत कुमार ने कहा कि उनका भाई मनीष और चचेरा भाई राजू अक्सर साथ ही रहता था। आज सुबह राजू ने मनीष को फोन कर बुलाया। दोनों के बीच क्या बात हुई अचानक राजू ने पिस्तौल निकाल कर मनीष को गोली मार दी।