अमरिया: अमरिया से 55 वर्षीय राधेश्याम लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की तहरीर
अमरिया थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। कैंचू टांडा गांव निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम सात जुलाई को बिना बताए घर से कहीं चले गए और तब से वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने अमरिया थाने पहुंचकर बुधवार शाम करीब 4 बजे गुमशुदगी की तहरीर दी।