मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी परमानंद गिरी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
सिजई स्थित स्वामी परमानंद गोधाम गौशाला पहुंचकर महाराज के स्वास्थ्य की कामना की
मुख्यमंत्री पूरी आत्मीयता से महाराज जी का हाथ थामकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
छतरपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले के प्रवास के दौरान लवकुशनगर अंतर्गत ग्राम सिजई स्थित स्वामी परमानंद गौधाम गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्री 108 श्री स्वामी परमानंद जी गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी परमानंद गिरी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा और आत्मीयता व्यक्त करते हुए स्नेहपूर्वक महाराज जी का हाथ थामकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय भाव उपस्थित जनों के बीच विशेष रूप से सराहनीय रहा।स्वामी परमानंद गिरी महाराज से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं उनके आशीर्वाद को सौभाग्य बताते हुए श्रद्धा भाव से उनका अभिवादन किया।
#chhatarpur
Chhatarpur, Chhatarpur | Nov 21, 2026