भंडरा: बकरीद को लेकर भंडरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च कर शांति और भाईचारे का दिया संदेश
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर भंडरा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार शाम करीब 5 बजे अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की शुरुआत भंडरा थाना परिसर से हुई।