मंझनपुर: मवई में दलित महिला को जातिसूचक गालियां देकर गांव से खदेड़ने की दी गई धमकी, पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मवई में दलित महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गांव से बाहर करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति राकेश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।