मंझनपुर: अफजलपुरवारी मजरा खुजा गांव में बारात में शामिल बोलेरो में लगी आग, वीडियो हुआ वायरल
अफजलपुर वारी मजरा खुझा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में शामिल एक बोलेरो अचानक जलकर खाक हो गई। फतेहपुर जिले से आई बारात खुशी-खुशी गांव पहुंची ही थी कि रविवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हो गया। गांव की गलियों में बारात सज चुकी थी और एक बोलेरो चालक अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर चुका था। तभी अचानक गाड़ी से धुआं उठा और आग लग गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया।