मंझनपुर: गोबर सहाई गाँव में बहू ने सास का गला दबाकर मरणासन्न अवस्था में पहुँचाया, सास आईसीयू में भर्ती, पुलिस से की गई शिकायत
मंझनपुर थाना क्षेत्र के गोबर सहाई गाँव के रहने वाले बरमदीन ने रविवार दोपहर थाना मंझनपुर जाकर एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है।बताया- उनकी बहू विनीता से दहेज प्रथा का मुकदमा चल रहा है।शनिवार को घर आई थी रात में उसने अपनी सास का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।अचानक पहुंचे तो देखा की मरणासन्न अवस्था में पड़ी हुई है जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।