मंझनपुर: पुलिस अधीक्षक ने देर रात चरवा थाना अध्यक्ष शिवचरन को किया लाइन हाजिर, पुलिस लाइन के प्रमोद कुमार को दी गई चरवा की कमान
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार देर रात एक पत्र जारी करते हुए बताया कि चरवा के थाना अध्यक्ष शिवचरन को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में मौजूद प्रमोद कुमार को चरवा का नया थाना अध्यक्ष का भार सोपा गया है। काफी दिनों से चरवा थाना मीडिया की सुर्खियों में चल रहा था। कयास लगाया जा रहा है कि एसपी ने इसी कारण कार्रवाई की है।