मंझनपुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ससुराल खुझा में एक बारात की गाड़ी में लगी आग, शादी में मची अफरा-तफरी
मोहब्बतपुर पइंसा इलाके के अफजलपुरवारी गांव के खुझा जो कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ससुराल है,रविवार रात एक बारात आई हुई थी।बारात में आई एक बोलेरो गाड़ी पुवाल के बीच खड़ी थी। जिसमें अचानक आग लग गई। आग को देखकर बराती और घराती आग बुझाने में जुड़ गए।कोई जनहानि नहीं हुई है।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।पुलिस अपने तरह से जांच में जुट गई है।