कोरबा: तानसेन चौक पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर 2 युवकों ने सरिए से किया हमला
Korba, Korba | Jul 18, 2025 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया पर गुरुवार रात को जानलेवा हमला हुआ। जब वो बाइक पर सवार होकर बालको से घर लौट रहे थे, तो तानसेन चौक के पास उन्हें दो युवकों ने रोका और शराब के लिए पैसों की मांग की गई। मना करने पर दोनों आरोपियों ने सरिया से हमला कर दिया।घटना में चौरसिया का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।