कोरबा: स्वच्छता को लेकर निगम आयुक्त गंभीर, कोसाबाड़ी से लेकर पोड़ीबहार इलाके का किया दौरा
Korba, Korba | Jul 18, 2025 कोरबा शहर स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरे इसे लेकर नगर निगम कोरबा के आयुक्त इन दिनों काफी गंभीर नजर आ रहे है और लगातार शहर का दौरा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है. शुक्रवार की सुबह सात बजे निगम आयुक्त अधिकारीयों के साथ कोसाबाड़ी, जिला अस्पताल मार्ग और पोड़ी बहार इलाके का दौरा किया इस दौरान उन्होंने इलाके की साफ सफाई की जानकारी ली.