कोरबा: कोरबा शहर के होटल में महिला डॉक्टर से अनाचार का प्रयास, आरोपी खिड़की से कमरे में घुस आया
Korba, Korba | Jul 18, 2025 शहर के एक होटल में महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसी होटल के एक सफाई कर्मचारी ने कमरे में खिड़की से घुसकर ऐसा दुस्साहस करने का प्रयास किया था। चाकू दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की। पर महिला डॉक्टर ने हार मानने की बजाय संघर्ष किया और इससे भिड़ने के साथ मदद के लिए चीखने लगी।