मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 50.41 प्रतिशत वोटिंग, सपा और भाजपा में रही कांटे की टक्कर
बताते चले कि बुधवार की सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुआ था शाम 5:00 बजे तक वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी ने कुछ जगह शिकायत की थी। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक जाकर निरीक्षण किया उनके शिकायत का समाधान किया। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो शाम 5:00 बजे तक 50.41 प्रतिशत वोट पड़ा।